Surprise Me!

पाक- भारत ने पेश नहीं किए सुरक्षा बलों से जुड़े गवाह | Pathankot attack

2019-09-20 1 Dailymotion

पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने पठानकोट आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल के सामने सुरक्षा बलों से जुड़े गवाहों को पेश नहीं किया। पठानकोट और नई दिल्ली का दौरा करके जेआईटी के लौटने के बाद अपने पहले बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस देश में मीडिया में चल रहीं उन खबरों का कोई जिक्र नहीं किया जिनमें दावा किया गया है कि पठानकोट के हमले भारत ने कराए थे। भारत में इस खबर की तीखी निंदा हुई है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के बयान के अनुसार कि जेआईटी ने अपराध स्थल का मुआयना किया और कुछ गवाहों के बयान भी दर्ज किए। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों से जुड़े गवाहों को उसके सामने पेश नहीं किया गया।

Buy Now on CodeCanyon